फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब, डांस और फिर...नाइट क्लब में युवक - युवतियों ने किया ऐसा कांड, मच गया बवाल; पुलिस के छूटे पसीने

Tue, 09 Sep 2025 08:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के नाइट क्लब में युवक और युवतियों ने शराब पी, डांस किया और जब बिल देने की बात आई, तो हंगामा कर दिया। क्लब के कर्मचारियों से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं कर्मचारियों पर कार चढ़ाने का प्रयास भी किया। 
विज्ञापन
नाइट क्लब में बवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र स्थित एक होटल के नाइट क्लब शो में रविवार आधी रात को नशे में धुत युवक और युवतियों ने बिल पर हुए विवाद के बाद मारपीट कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों के रोकने पर तोड़फोड़ करने लगे। बाद में गाड़ी लेकर जाने का प्रयास किया। कर्मचारी के रोकने पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह कर्मचारी ने खुद को बचाया। मामले में दो युवती और 4-5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


 

घटना रात तकरीबन ढाई बजे की है। होटल के कैशियर महावीर प्रसाद ने बताया कि रात्रि में नाइट क्लब शो चल रहा था। तभी थार गाड़ी से एक युवती के साथ 5-6 युवक आए। उन लोगों ने क्लब में खाना खाया। इस दाैरान डांस भी किया। शराब भी पीते रहे। बाद में जाने लगे। जब कर्मचारियों ने बिल चुकाने के लिए कहा तो वो आनाकानी करने लगे। इस पर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुए। हाथापाई भी करने लगे।
विज्ञापन

रोकने पर होटल परिसर में तोड़फोड़ करने लगे। इससे सभी लोग घबरा गए। इसके बाद चार युवक और दो युवतियां बाहर निकल आए। गाड़ी में बैठकर जाने लगे। मगर कर्मचारियों के रोकने पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। बाद में वो किसी तरह बच सके। मामले में उन्होंने कार्रवाई की मांग की। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य की तलाश में टीम लगी है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें