फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को दबंगों ने पीटा, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। बसई अरेला थाना क्षेत्र के मानिकपुरा रेलवे पुलिया के पास खड़े युवक के साथ कुछ दबंग लोगों ने आकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव नगला भरी निवासी नीरज ने मंगलवार को थाने में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि वह मानिकपुरा रेलवे पुलिया के पास खड़ा था। तभी एक दबंग युवक अपने साथियों के साथ आया और बेवजह धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने लगा। आरोपी उसे पीटने के लिए पीछे दौड़ पड़े, जिसके बाद वह अकेला होने के कारण किसी तरह अपनी जान बचाकर वहाँ से भागा। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मामले में पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र मिला है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें