अछनेरा। अछनेरा पुलिस ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने और अभद्र हरकत करने के आरोप में नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला काजीपाड़ा थाना अछनेरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम महिला पुलिसकर्मी ज्योति तंवर, अंजली और महिला आरक्षी दीपालता क्षेत्र में भ्रमण पर थीं।
इसी दौरान अछनेरा चौराहे के पास ऑटो स्टैंड पर एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करते हुए अभद्र हरकत कर रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एंटी रोमियो के तहत कार्रवाई करते हुए उसे भविष्य में महिलाओं का सम्मान करने की हिदायत दी है।
त्योहार के समय बाजार में पुलिस गश्त पर रहती है। मनचले की हरकत को देखते ही उसे पकड़कर विधिक कार्रवाई की गई है। - शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा