फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एयरपोर्ट पर भाजपा महानगर अध्यक्ष की कार से पहुंचे थे 3 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सुरक्षा में चूक के मामले में खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट तैयार की है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। जिन तीन लोगों के नाम सूची में नहीं थे, वह उनकी कार में ही सवार होकर टेक्निकल एयरपोर्ट तक पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। पुलिस आयुक्त और डीएम की संयुक्त रिपोर्ट तैयार है। वह भी जल्द भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड में एक जून को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि आगरा आए थे। उनके आगमन और विदाई के वक्त एयरपोर्ट पर मौजूद रहने वालों के नाम उपराष्ट्रपति सचिवालय से निर्धारित किए गए थे। बिना अनुमति के भाजपा नेताओं के साथ संजय अरोड़ा, रोहित कत्याल और सोनू कक्कड़ एयरपोर्ट की परिधि में प्रवेश कर गए थे।
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए और इस संबंध में भाजपा के ही एक माननीय ने शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय में की। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। सचिवालय से जवाब-तलब शुरू हो गया। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। एजेंसियों ने जांच में पाया कि भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की गाड़ी में तीन लोग बैठकर टेक्निकल एयरपोर्ट तक पहुंचे थे। बिना अनुमति प्रवेश करने वाले लोग महानगर अध्यक्ष के करीबी हैं। उधर, पुलिस अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ा कि एयरपोर्ट परिसर में पुलिस की भी नहीं चलती। पुलिस की गाड़ियों को भी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें