फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रोला पलटा, ठेले वाले सहित तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
ईंटों से भरे ट्रोला के नीचे दबे लोगो को निकालते लोग
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद के फिरोजाबाद रोड चौराहे पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूटी को बचाते समय ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे फल के ठेले पर पलट गया। हादसे में ठेला संचालक सहित तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाह भदरौली से ईंट भरकर ट्रैक्टर ट्रोला चालक आगरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह फिरोजाबाद रोड चौराहे पर पहुंचा, सामने आई स्कूटी को बचाने के प्रयास में ट्रोला अनियंत्रित होकर फल के ठेले पर पलट गया। इस दौरान फल खरीद रही ममता पत्नी सुभाष निवासी जैतपुर, प्रिया पुत्री छत्रपाल जो रिश्तेदारी में टडावली जा रही थी, तथा ठेला संचालक बॉबी पुत्र साहब सिंह निवासी पूठपुरा ईंटों के नीचे दब गए। वहीं, उषा देवी पत्नी देवेंद्र जो फतेहाबाद के बादशाही बाग स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शिक्षिका है। कस्वा फतेहाबाद से दवा लेने आई थीं, वह भी ट्रोला की चपेट में आने से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को ईंटों के नीचे से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। घायलों में ममता, प्रिया और उषा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

आधे घंटे तक लगा जाम, ट्रैक्टर छोड़ चालक फरार
सूचना पाकर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले गई। ट्रोला पलटने से रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया, जबकि लोगों ने ट्रैक्टर सवार अन्य लोगों को पकड़ लिया। ठेला स्वामी बॉबी ने बताया कि उसके ठेले पर करीब 50 हजार रुपये का फल और सामान था जो पूरी तरह बर्बाद हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें