फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के छह दिन बाद दूल्हे ने की शर्मनाक हरकत, नई नवेली दुल्हन को छोड़ा...10वीं की छात्रा को लेकर फरार

Mon, 10 Feb 2025 08:08 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

29 जनवरी को निकाह के बाद नई नवेली दुल्हन को घर पर छोड़ दिया। इसके बाद अमन 10वीं की छात्रा को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अहमदाबाद तक आरोपी का पीछा किया। उसे गिरफ्तार करते हुए छात्रा को भी बरामद कर लिया।  
 
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जैतपुर के अमन खां का 29 जनवरी को निकाह हुआ था। निकाह के बाद भी उसकी नीयत हाईस्कूल की छात्रा पर डोल गई। 4 फरवरी को बाजार से उसे अगवा कर ले गया। अहमदाबाद तक पुलिस पीछा करते हुए पहुंची तो वह छात्रा को लेकर जैतपुर लौट आया।
विज्ञापन


 पुलिस ने रविवार को फतेहपुरा तिराहे से अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं बरामद छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। जैतपुर के एक गांव की 15 साल की किशोरी हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही है। 4 फरवरी को वह घर से बाजार को गई थी। बाजार से अमन खां अपने दोस्त के साथ उसे बाजार से बहला कर अगवा कर ले गया। निकाह के छह दिन बाद अमन खां की हरकत से हर कोई गुस्से से भर गया। 

अपराध निरीक्षक जैतपुर ने बताया कि किशोरी को लेकर अमन खां अहमदाबाद में अपने चाचा के यहां पहुंचा था। पुलिस अहमदाबाद पहुंची तो वह दबिश के डर से छात्रा के साथ जैतपुर आ गया। पुलिस सर्विलांस के जरिए उसका पीछा कर रही थी। रविवार को फतेहपुरा तिराहे से धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं बरामद छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें