फतेहपुर सीकरी। ग्राम चुरियारी में दीपावली के त्योहार पर पत्नी से तकरार होने पर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पिता को थाने ले आई। पीछे से पुत्र दीपक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चुरियारी जसवंत के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का दीपक दिल्ली एयरपोर्ट पर काम करते थे। दीपावली के त्योहार पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे दीपक का अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। पिता जसवंत ने पुत्र को डांट फटकार दिया। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दर्ज कराई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पिता जसवंत को अपने साथ थाने ले आई। इसके पश्चात पुत्र दीपक गुस्से में आकर अपना कमरा बंद करके फांसी के फंदा लगाकर झूल गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।