फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को बचाने में बाइक गिरी, सवार की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास विपिन कुमार (30) निवासी गांव तेहरा रावत की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक महिला को बचाने के प्रयास में फिसल गई थी।
विज्ञापन

मृतक के चाचा उदय सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 5 बजे करीबन किरावली चौधरी चरणसिंह प्रतिमा के पास पहुंचा तो किसी महिला को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। उसे आगरा में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चाचा उदय सिंह के अनुसार बताया कि मृतक की मां गौरादेवी एवं पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था और भाई खेती करते हैं। वह अपनी ड्यूटी के लिए फिरोजाबाद जा रहा था मृतक के छोटे भाई धीरज, संतोष,नीरज है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि हादसे में 30 बर्षीय युवक की जान गई है परिजनों को सूचना दे दी है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें