फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ब्लॉक क्रीड़ा प्रतियोगिता में नहटोली और चौरंगाबीहड़ के छात्र-छात्राओं का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की शनिवार को नहटोली के मैदान पर हुई क्रीड़ा प्रतियोगिता में नहटोली और चौरंगाबीहड़ के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नहटोली के अंकित प्रथम, गढ़ी बरौली के राघव द्वितीय रहे। लंबी कूद में चौरंगाबीहड़ के श्याम प्रथम, अभय प्रताप द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में गढ़ीरम्पुरा की अनामिका प्रथम, नहटोली की प्रियंका द्वितीय रहीं। लंबी कूद में नहटोली की प्रियंका प्रथम, जैतपुर की पूजा द्वितीय रहीं। प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में चौरंगाबीहड़ के कृष्णा प्रथम, गढ़ी बरौली के अंकुश द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रैपुरा दीक्षित की वैष्णवी प्रथम, गढ़ी बरौली की लवी द्वितीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में चौरंगाबीहड़ ने गढ़ी बरौली को तथा बालिका वर्ग में जैतपुर ने गढ़ी बरौली को हराकर फाइनल जीता। प्राथमिक बालक वर्ग की कबड्डी में गोपालपुरा ने नहटोली को तथा बालिका वर्ग की कबड्डी में नहटोली ने गढ़ी बरौली को हराकर फाइनल में जीत दर्ज की। उद्घाटन प्रधान महेश चंद्र ने तथा समापन पूर्व प्रधान सुरेंद्र नाथ शर्मा ने किया।इस दाैरान मनीष गुप्ता, रविंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, पंकज मिश्रा, विकास चतुर्वेदी, राघवेन्द्र मिश्रा, योगेंद्र भदौरिया, प्रीतम सिंह, सुनीता राजपूत आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें