फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कासगंज की एसपी बनकर पुलिस से पकड़वाए व्यापारी, की सौदेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कासगंज की एसपी अपर्णा रजत कौशिक बनकर एक युवती ने आगरा कमिश्नरेट पुलिस को कई घंटे तक परेशानी में डाले रखा। चोरी का माल खरीदने की बात कहकर खेरागढ़ के दो व्यापारियों को पकड़वा दिया। उनका मोबाइल नंबर लेने के बाद सीधे सौदेबाजी करने लगी। व्यापारियों ने मामले की जानकारी डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार को दी। जांच में फर्जी कॉल का पता चला। पुलिस कॉल करने वाली की तलाश में लगी है। डीसीपी पूर्वी जोन पीआरओ के पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली युवती बोल रही थी। उसने बताया कि वह कासंगज की एसपी अपर्णा रजत कौशिक हैं। पीआरओ अधिकारी समझ बात करने लगा। पूछने पर युवती ने कहा कि उनके यहां मार्च में जेवरात की चोरी हुई थी। चोरी का माल खेरागढ़ में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

जल्द कार्रवाई करें, जिससे माल बरामद हो सके। दुकान की पहचान कर फोटो भेजने के लिए कहा। इस पर पीआरओ ने खेरागढ़ इंस्पेक्टर देवकरन को जानकारी दी। उन्होंने दुकानों के फोटो युवती को व्हाट्सएप कर दिए। कुछ देर बाद युवती के नंबर से दो दुकानदारों को फोटो भेजे गए।
इस पर पुलिस ने बालाजी ज्वेलर्स के मालिक ललित अग्रवाल और केदारनाथ दामोदर दास ज्वेलर्स के मालिक राहुल वर्मा को पकड़ लिया। थाने में लाकर पूछताछ की। उधर, जानकारी पर भाजपा नेता सहित व्यापारी थाने पहुंच गए। सराफ ने चोरी का माल खरीदने से इन्कार किया।
विज्ञापन

उधर, युवती दोनों के लिए पुलिस टीम को भेजने की कहने लगी। व्यापारियों के हंगामे पर पुलिस ने सराफ छोड़ दिए। यह कहा कि कासगंज से पुलिस टीम के आने पर दोनों को बुलाया जाएगा। दोनों की सुपुर्दगी के प्रपत्र इंस्पेक्टर ने कथित एसपी को व्हाट्सएप कर दिए। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि कथित एसपी बनकर कॉल करने वाली युवती की तलाश की जा रही है। सर्विलांस और एसओजी को लगाया गया है।

व्यापारियों को धमकाया
कथित एसपी के नंबर से व्यापारियों के पास फोन आने लगे। उन्हें मामला नहीं निपटाने पर जेल भेजने की धमकी दी। कहा कि वह बड़ी बहन के नाते से बता रही है। अगर, बात नहीं मानोगे तो जेल जाने से कोई नहीं रोक सकेगा। यह बात सुनकर भाजपा नेता दिनेश गोयल को शक हो गया। उन्होंने डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार को जानकारी दी।
इस पर उन्होेंने एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद को जांच दी। पता चला कि एसपी कासगंज की ओर से कोई फोन नहीं किया गया। मगर, कथित एसपी के व्हाट्सएप नंबर की डीपी में एसपी कासगंज का फोटो लगा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें