फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां-बाप अपने बच्चों को बनाएं सनातनी

विज्ञापन
शमसाबाद मैं कथा का रसपान कराते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शमसाबाद। यहां राजराजेश्वरी गुफा धाम जरौली टीले के महंत लोकेशानंदजी महाराज के बुलावे पर चल रही भागवत कथा में पधारे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी ने मां-बाप से अपने बच्चों को सनातनी बनाने को कहा है। भागवत कथा के दौरान उन्होंने लोगों से सनातन बनने पर जोर दिया है। कहा कि सनातन की जागरूकता के लिए हमारे अंदर दृढ़ विश्वास है और ज्ञान है। इससे हम विश्व गुरु बन सकते हैं। आश्रम पर चल रही भागवत कथा का श्रवण पुंडरीकगोस्वामी जी करा रहे हैं।
विज्ञापन

कथावाचक देवकीनंदन ने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों को सनातनी बनाएं, उन्हें अच्छे संस्कार दें, घर में गीत रामायण पढ़ाएं, जिससे उन्हें अपनी संस्कृति की जानकारी हो सके। आज के इंग्लिश मीडियम से पढ़े बच्चों को माथे पर तिलक लगाने में शर्म आती है लेकिन शराब के ठेके पर खड़े होकर शराब की बोतल लेने में शर्म नहीं आती। जब वह शराब पीकर अपने घर जाता है, वहां जाकर परिवार से अभद्रता पत्नी से गाली-गलौज करता है, तो उस घर की दशा क्या होगी। यह आप लोग समझ सकते हैं।
बाबरी नहीं, रसखान के नाम पर बनाओ मस्जिद
कोलकाता के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की निर्माण पर उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का निर्माण हमारी आत्मा पर चोट है। लेकिन मस्जिद ही बनानी है तो अब्दुल कलाम आजाद, रसखान के नाम पर बनाएं। बाबर ने बाबरी के नाम पर अत्याचार करता था, जिससे भारत की पवित्र पावन भूमि को दूषित करता था।
विज्ञापन

गरीबों की मदद के लिए हो सनतान बोर्ड का गठन
कथावाचक ने आगे कहा सनातन बोर्ड बनना चाहिए, जिससे धन के बिना जो लोग धर्म परिवर्तन करते हैं। परेशान गरीब लोगों की मदद के लिए बोर्ड का गठन होना चाहिए। यह बात उन्होंने पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं से भी पूछा तो सभी ने एक स्वर में कहा की गठन होना चाहिए। मंदिरों से सरकार हर साल 2 लाख करोड़ से ज्यादा धन लेती है लेकिन धन मंदिर से आया धन बोर्ड के पास होगा तो जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा सनातनी बनो, सनातनी बनने का दिखावा ना करो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें