फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मासूम को बिच्छू ने डंक मारा, ऐसा बांधा कि गल गई अंगुली

विज्ञापन
बिच्छू के काटने से फरैरा की परी की अंगुली में हुआ गलाव
विज्ञापन
बाह। बिच्छू के डंक मारने पर परिजन ने पांच साल की बच्ची की अंगुली पर कस कर कपड़ा बांधे जाने से गलन पैदा होने का मामला सामने आया है। फरैरा गांव के बलवीर की 5 साल की बेटी परी को घर में खेलते समय बुधवार को दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में बिच्छू ने डंक मार दिया। डंक मारे जाने से परी चीख पड़ी। चीख पर पहुंचे परिजन ने उसकी अंगुली को कपड़ा से कस कर बांध दिया। पिता बलवीर ने बताया कि शुक्रवार को बंधी कपड़े को खोला, तो आधी अंगुली काली पड़ गई थी। उपचार को बाह सीएचसी पर पहुंचे, वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि अधिकांश बिच्छू जहरीले नहीं होते हैं। ऐसी घटना पर तत्काल नजदीक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इलाज कराएं। कभी भी डंक मारने पर शरीर के उस हिस्से को कपड़े-रस्सी से कतई न बांधें। इससे रक्तसंचार प्रभावित होता है और उस हिस्से में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें