फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी व आभूषण पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। थाना क्षेत्र की तेहरा पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव नगला ईनामी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने पहले पप्पू के घर में नकब लगाकर 10 हजार रुपये की नगदी सहित चांदी की करधनी व पाजेब चोरी की। इसके बाद मनीष और रामहंस के मकान में छत के रास्ते दाखिल होकर कमरों के ताले तोड़े और सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। पीड़ित पप्पू ने बताया कि रात करीब 2:15 बजे उसे चोरी की जानकारी हुई, जिस पर उसने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को गांव के ही मनीष और रामहंस के घरों में भी चोरी होने की बात पता चली। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन




घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पीड़ितों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

- जसवीर सिंह सिरोही (एसीपी सैंया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें