फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीनी विवाद से परेशान युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। थाना सैंया की तेहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बखतू पुरा में एक व्यक्ति कोर्ट में चल रहे जमीनी विवाद को लेकर एचटी लाइन के टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर कर व्यक्ति को टावर से नीचे उतार कर सकुशल उसके घर भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी तेहरा क्षैत्र के गांव बखतू पुरा में राकेश पुत्र बहादुर सिंह रहता है। राकेश से गांव में जमीनी विवाद हो गया था जो कोर्ट में विचाराधीन है। केस को लेकर राकेश काफी परेशान हैं। न्यायालय में हर पेशी पर जाने के लिए वह एक-एक रुपये के लिए परेशान रंह रहा है। बुधवार की सुबह 10 बजे राकेश अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए हाई टेंशन लाइन के टावर पर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लेखपाल बुलवाकर जमीनी विवाद को समाप्त कराएं जाने का आश्वासन दिया। फिर भी वह नहीं उतरा तो एक सिपाही टावर पर चढ़ने लगा। सिपाही को चढ़ते देख राकेश नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे समझा बुझाकर कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें