किरावली। गांव मिढ़ाकुर में तीन मंजिला कपड़े के शोरूम में आग लगने से कई लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। दो दमकलों ने आग पर काबू पाया।
थाना किरावली के गांव मिढ़ाकुर कस्वा में गांव सहारा निवासी मनीष कुंतल का मिढ़ाकुर में बाज़ार में तीन मंजिला कपड़े का शोरूम है। मनीष ने बताया कि दुकान में 45 लाख रुपये के लगभग कपड़े स्टाक में थे। सोमवार रात को पौने दस बजे दुकान बंद कर गांव सहारा चले गये थे। पड़ोसियों की ओर से फोन पर सूचना दी कि शोरूम में जबरदस्त आग लगी है। परिजन के साथ दुकान पर आने पर देखा तो दमकल कर्मी और पुलिस आग बुझाते हुए देखे गए। बताया कि दुकान में लगभग 45 लाख के कपड़े का स्टाक बताया गया।
थाना प्रभारी किरावली नीरज कुमार ने बताया कि यह एक स्तफाकिया है आग लगने की सूचना पर पुलिस और दो दमकलों ने अथक प्रयास करके आग को ई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस सम्बन्ध में पीड़ित दुकान दार मनीष कुन्तल ने थाने पर तहरीर दी है। जिसमें आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से लगना बताया गया है।
बताया जाता है कि कस्वा में तीन खोखाओं में अज्ञात कारणों सेआग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया बताया गया है कि आगरा जयपुर हाइवे सड़क किनारे रखे महावीर, राघवेन्द्र दो चाय, इस्लाम नाई के खोखाओं में आग लग गई जिससे हजारों रुपये का सामान जल गया।