फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बे के नदगवां तिराहे पर शुक्रवार सुबह अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और उनका छह वर्षीय बेटा घायल हो गया। तीनों का हायर सेंटर आगरा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पातीराम पुरा निवासी मनोज शुक्रवार सुबह पत्नी प्रीति और छह वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ सामान खरीदने कस्बा बाजार आ रहे थे। नदगवां तिराहे के पास पहुंचते ही अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। हादसे में मनोज, उनकी पत्नी प्रीति और बेटा कार्तिक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को आगरा रेफर कर दिया। एसीपी अनिल कुमार का कहना है ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें