फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली से आई कॉल से परेशान हैं सेवानिवृत्त अपर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। कस्बा की पुरानी गल्ला मंडी निवासी सेवानिवृत्त अपर आयुक्त को दिल्ली से काॅल आई, जिस पर अधिकारी बताकर उसे छह घंटे तक का परेशान किया गया। पीड़ित दिल की बीमारी का मरीज है। उसने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा किरावली की पुरानी गल्ला मंडी में निवासी सुनील कुमार अपर आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को प्रातः 08 बजे दिल्ली से एक अधिकारी बनकर अपना नाम आकाश गुप्ता बताकर काॅल किया तथा कहा कि हम दिल्ली से बोल रहे हैं। कहा कि आपने गलत काम किया है तथा तमाम बातें की। आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक घर में ही बातें करते रहे। उसने इतना आतंकित कर दिया कि वह अपनी दवाई भी नहीं खा सका। इससे उसकी तबियत खराब हो गई। उसकी बेटी प्रियंका का फोन नं लेकर वीडियो काल कर छह घंटे परेशान किया, जिससे भय लग रहा है। पुलिस से रक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी किरावली नीरज कुमार ने बताया कि एक तहरीर आई है उसकी जांच की जा रही है। जांच कर साइबर क्राइम को भेजा जाएगा। चौकी इंचार्ज किरावली को जांच हेतु भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें