फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठरकी सिपाही: बाहरवाली के इश्क में हुआ पागल, प्रेमिका संग मिल पत्नी को करता टॉर्चर; दुखड़ा सुन एसीपी भी चकराईं

Thu, 09 Nov 2023 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
सिपाही की काली करतूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजनगरी आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। थाना ताजगंज में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही, उसकी प्रेमिका सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला आरोपी की पत्नी ने दर्ज कराया है। कहा कि पति ने प्रेमिका संग उसकी पिटाई की और हत्या की धमकी भी दी है। 
विज्ञापन


पूर्व में सिपाही निलंबित हो चुका है। उसकी जांच चल रही है। ताजगंज निवासी सिपाही मोहम्मद रियाजुद्दीन पुलिस लाइन में तैनात है। पत्नी चांदनी ने केस दर्ज कराया। पत्नी का आरोप है कि पति आए दिन मारपीट करता है। प्रेमिका और उसके भाई के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी है। 

पूर्व में भी पति ने जानलेवा हमला किया था। टेढ़ी बगिया क्षेत्र में पति को रंगेहाथ प्रेमिका के साथ पकड़ लिया था। पत्नी का आरोप है कि पति ने निलंबन के बाद से गुजारा भत्ता देना बंद कर दिया। समझौते का दबाव बनाया। इससे उसे बयान बदलने पड़े। पांच नवंबर को तीनों ने फिर मारपीट की। घर छोड़कर नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में रियाजुद्दीन सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रियाजुद्दीन की महिला मित्र भी नामजद है। विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें