फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 48 घंटे में आगरा पुलिस दो बार बदमाशों से टकराई, 25-25 हजार के इनामी दो लुटेरे गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 08:18 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा पुलिस की 48 घंटे में बदमाशों से हुई दो मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार हुए हैं। पशुपालक हत्या और डकैती कांड के आरोपी को भी पुलिल ने दबाचा है।
 
विज्ञापन
Agra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दो मुठभेड़ करके दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ट्रांस यमुना क्षेत्र में पशुपालक की हत्या करके डकैती डालने के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गुलफाम उर्फ गजनी को गिरफ्तार कर लिया। शाहदरा में हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। वहीं, 26 जनवरी की रात को हुई मुठभेड़ में खंदौली में लूट के आरोपी को दबोचा। उस पर भी 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


 डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि सराय ख्वाजा, शाहगंज निवासी गुलफाम उर्फ गजनी ने 4 दिसंबर 2023 को टेढ़ी बगिया क्षेत्र में पशुओं के बाड़े में चोरी के दौरान वहां सो रहे महेश उपाध्याय की हत्या कर फरार हुआ था। उसके चार साथी सलमान, अमित, इमरान और शानू को पुलिस 7 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उस वक्त भी हुई मुठभेड़ में सलमान और अमित के पैर में गोली लगी थी। मुख्य आरोपी गुलफाम हाथ नहीं आया था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

वहीं, 26 जनवरी को पुलिस की एक्सप्रेस-वे के पास मलूपुर रोड पर इनामी बदमाश करन उर्फ जहरी के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें करन को गोली लगी। उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि करन शातिर अपराधी है। उसके ऊपर थाना खंदौली सहित अन्य थानों में लूट और छिनैती के छह मुकदमे दर्ज हैं। करन यमुना एक्सप्रेस-वे से डायरेक्शन पोल काट कर उसे बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने तीन डायरेक्टर पोल को बरामद भी किया है। करन दो महीने पहले जलेसर रोड पर यमुना एक्सप्रेस-वे पुल के पास एक बाइक सवार से बाइक लूट कर फरार हो गया था। दोनों बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें