फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालिम घरवाली: वो पीटती थी...किया इस कदर किया उत्पीड़न; पति ने ले  ली खुद की जान

Sun, 28 Jan 2024 08:09 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पत्नी ने पति का इस कदर उत्पीड़न किया कि उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पत्नी द्वारा दी जाने वाली धमकी से वो बुरी तरह आहत था। युवक की मौत के बाद घरवालों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने मामला शांत कराया।
 
विज्ञापन
मृतक सोनू का फाइल फोटो। (सुसाइड करने से करीब डेढ़ महीने पूर्व पुलिस की पिटाई के निशान दिखाता सोनू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में मीट बनाने को लेकर पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजन ने पत्नी पर पुलिस से धमकवाने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में पथौली में शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने पत्नी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


शाहगंज के पथौली निवासी सोनू (30) जूता कारीगर थे। परिजन ने बताया कि पत्नी पूजा से करीब डेढ़ माह पहले विवाद हो गया था। पत्नी ने पथौली चौकी में शिकायत की थी। इस पर चौकी इंचार्ज जागेश्वर सिंह ने सोनू को बुरी तरह से पीटा था। उसका शांति भंग में चालान भी किया था। धमकाया था कि अगर दोबारा पत्नी से झगड़ा करेगा तो जेल भेज दूंगा। मृतक के चाचा राजू का आरोप है कि दरोगा ने पैसे भी वसूले थे। इसके बाद ही पूजा ने पति का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। वह बात-बात पर दरोगा को बुलाने की धमकी देती थी।


सोनू की मां राजकुमारी ने बताया कि शुक्रवार को घर में बेटे ने मीट बनाने को कहा था। इसी बात पर बहू से विवाद हुआ था। बहू ने बेटे को सबक सिखाने की धमकी दी। पुलिस को बुलाकर लाने की बात कहकर घर से बाहर चली गई। सोनू ने कूलर के ऊपर चढ़कर पंखे से लटककर फंदा लगा लिया। घटना से गुस्साए परिजन ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जाम लगाया।
विज्ञापन



डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी और शाहगंज थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। युवक की मां ने उसकी पत्नी के खिलाफ खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर शाहगंज आलोक कुमार ने बताया कि मुकदमे में नामजद पत्नी पूजा को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें