विप्रावली के जंगल मे मृत मिला जंगली सूअर पोस्टमार्टम को भेजा
पिनाहट। क्षेत्र के विप्रावली गांव के समीप जंगल में मंगलवार की सुबह जंगली सूअर मरा मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने मृत सूअर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के विप्रावली जंगल में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों में जंगली सूअर मृत पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल की जांच की। रेंजर कुलदीप साहय पंकज ने बताया कि जंगली सूअर मृत मिला था। मृत सूअर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सूअर के मरने का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विप्रावली के जंगल मे मृत मिला जंगली सूअर पोस्टमार्टम को भेजा