पिनाहट। गांव नगला भरी के पूरा रमनीक निवासी राघवेंद्र सिंह की बृहस्पतिवार को थाना बसई अरेला के अरनोटा के पास सड़क हादसे में माैत हो गई। वह अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद गोवंश से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह घर में अकेले कमाने वाले थे। परिवार में दो बच्चे और पत्नी नेहा हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शुक्रवार को परिजन को साैंपा जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद