फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रात के अंधेरे में बुलडोजर से किसान के मकान को ध्वस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत विप्रावली के गांव सावलदास पूरा में बुधवार की रात्रि कुछ दबंग लोगों ने एक किसान के मकान को बुलडोजर से तोड़कर ध्वस्त कर दिया। जानकारी होने पर किसान जब घर पहुंचा तो मकान टूटा हुआ देख रो पड़ा। तभी उसने पुलिस को सूचना देते हुए दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है, जिसपर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बाह क्षेत्र के गांव संतपुरा निवासी ज्ञान सिंह ने थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की ग्राम पंचायत विप्रावली के गांव सावलदास पुरा में उनकी पत्नी श्री देवी के नाम से एक मकान स्थित है। बुधवार की रात को उसे सूचना मिली कि उसके मकान को कुछ दबंग बुलडोजर से तोड़ रहे हैं। जब वह गांव पहुंचा तो उसने मकान तोड़े जाने का विरोध किया। तभी दबंग लोग ने उसके साथ गाली गलौज, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मकान टूटने से मलवे में उसका कीमती सामान व पत्नी के कपड़े व रुपए दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें