फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुुबह शाम बढ़ी ठिठुरन, कांपते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर में शुक्रवार को मौसम सर्द रहा। सुबह और शाम सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे जबकि दोपहर में धूप ने राहत दी। स्कूली बच्चे और कामगार लोग शाल ओढ़कर भी कांपते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनोंं में मौसम सर्द रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग केे अनुसार 6 से 11 दिसंबर तक सुबह और रात के समय कोहरा या धुंध की स्थिति बन सकती है। हवा में नमी के कारण सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस होगी। चिकित्सक सुबह बाहर निकलने से पहले सावधानी रखने और गर्म कपड़े पहनने, सिर पर कैप एवं मफलर लगाकर निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें