फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेड़ के नीचे कंबल ओढ़कर सो रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर बाबा की तिबरिया के पास बुधवार को पेड़ के नीचे कंबल ओढ़कर सो रहे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सुबह हलचल नहीं होने पर लोगों ने कंबल हटाया, तो वृद्ध मृत पड़ा था।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने शिनाख्त की, तो मृतक की पहचान देवी सिंह (63) पुत्र सीताराम निवासी जवाहपुर, थाना फतेहाबाद के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया देवी सिंह अविवाहित थे और शराब पीने के आदी थे। वह बुधवार सुबह से पेड़ के नीचे कंबल डालकर सो रहे थे। काफी देर तक हलचल नहीं होने पर संदेह हुआ और कंबल हटाने पर वह मृत मिले। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया वृद्ध की मौत प्राकृतिक रूप से होना प्रतीत होती है। वास्तविक कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें