आगरा। विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाने व क्षमताओं को परखने के लिए मंगलवार से शुक्रवार तक सामान्य ज्ञान का अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड आयोजित हुआ। इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
मंगलवार को अंग्रेजी, बुधवार को गणित, बृहस्पतिवार को साइंस और शुक्रवार को जनरल नॉलेज की परीक्षा हुई। इसमें कक्षा 3 से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। देशभर के स्कूल इस प्रतियोगिता का हिस्सा बने।
प्रतियोगिता नई शिक्षा नीति के अनुसार कराई गई। जिससे विद्यार्थी भविष्य की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार हो सकें। प्रतियोगिता के ब्रांड एंबेसडर प्रसिद्ध अभिनेता आर माधवन हैं। उन्हाेंने अपने संदेश में कहा कि जीतने के लिए जरूरी है अभ्यास और अभ्यास के लिए जरूरी है प्रतियोगिता की आदत।
इन स्कूलों में भी हुई परीक्षा
डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल, कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल, जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल, हेरिटेज पब्लिक स्कूल ट्रांस यमुना, सेंट एंड्रूज स्कूल, थ्वार्ड पब्लिक स्कूल, माही इंटरनेशनल स्कूल, आरके क्लासेस, द ग्रेट अशोका पब्लिक स्कूल में भी परीक्षा हुई।