फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद रामजी लाल सुमन ने ओवरलोड डंपराें पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा के गांव पापरी नागर के पास तीन दिन पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव कएड़ी निवासी सुनीता पत्नी रामसेवक व उनकी पुत्री डोली उम्र 7 सहित थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव काकरखेड़ा निवासी अखिलेश की दर्दनाक मौत हो गई थी। बाइक सवार तीनों लोगों को तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने राैंद दिया था।घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

रविवार को राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन मृतकों के गांव कएड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने मृतकों के परिजन से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ओवरलोड डंपर पर भी सवाल उठाए। कहा कि इस प्रकार के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, जो प्रशासन और परिवहन विभाग के लिए चिंता का विषय है। सांसद ने इस मामले में आगरा पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की और कार्रवाई की मांग की। इस दाैरान चेयरमेन बाह दिवाकर गुर्जर, रविकांत मिश्रा, हरिशंकर शर्मा, विजय सिंह वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें