फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांसद चाहर ने बाह में मांगा केंद्रीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बाह में बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी, कर्मचारियों और केंद्रीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के परिवार रहते हैं। उनकी शिक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम नहीं हैं। इस कारण जरूरी है कि बाह क्षेत्र में एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो। साथ ही अछनेरा में स्वीकृत हो चुके केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य जल्दी शुरू कराया जाए। लोकसभा में नियम 377 के तहत सांसद राजकुमार चाहर ने यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के अछनेरा में लम्बे समय पहले केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत किया गया था। अछनेरा में स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध है। सभी पत्रावली तैयार हैं।
सांसद ने कहा कि वे सरकार से अनुरोध करते हैं कि जल्द से जल्द शासन से प्रस्ताव मंगाकर धन आवंटित कर केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी का बाह तहसील आगरा मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर है। तहसील बाह में केंद्रीय कर्मचारियों, सेना व सशस्त्र बलों में कार्यरत हजारों कर्मचारी और जवानों के स्थायी निवास हैं। बाह तहसील में भी एक केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें