फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

Thu, 01 Aug 2024 03:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं आईजी अलीगढ़ शलभ माथुर ने बुधवार को जिले में पहुंचकर कांवड़ मेला की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने लहरा गंगाघाट पर पहुंचकर मेला की व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान डीएम मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक से व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की।लहरा पर निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हो। किसी तरह की कोई परेशानी श्रद्धालुओं को नहीं हो। सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कांवड़ रूट का भी भ्रमण किया। कांवड़ ले जा रहे कांवड़ियोें से बातचीत की। कांवड़ मेला को लेकर पुलिस ऑफिस में अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी हुई। गोष्ठी में अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कांवड़ रूट पर हॉटस्पॉट और संवेदनशील स्थानों पर पूरी सतर्कता रखी जाए। उन्होंने कहा कि कहीं भी मार्ग जाम की समस्या न हो और पुलिस पूरी तत्परता से अपनी ड्यूटी करे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे लगातार भ्रमणशील रहें और मेला की व्यवस्थाओं पर नजर बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि गंगा के जलस्तर में भी वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में गंगाघाटों पर पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोरों की मौजूदगी हर समय सुनिश्चित रखी जाए। जिससे कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें