आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक जूता फैक्टरी के मैनेजर का साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर लिया। 10 बार में 1.50 लाख रुपये खाते से ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित रविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया वह ऑफिस की मीटिंग में व्यस्त थे। मोबाइल साइलेंट मोड पर था। 2 घंटे बाद जब फोन देखा तो बैंक से कई ट्रांजेक्शन के फोन में मैसेज आए हुए थे। ठगों ने 10 बार में 1.5 लाख रुपये एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक में ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने साइबर हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत की। संवाद