फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चे के साथ यमुना में छलांग लगा रही महिला को पुलिस ने बचाया<bha>--</bha>फोटो

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।वाजिदपुर यमुना पुल पर महिला और बच्चे को परिजन के सुपुर्द करती डौकी पुलिस। - फोटो : Archive
विज्ञापन
फतेहाबाद। गृहक्लेश से परेशान एक महिला शुक्रवार शाम अपने बच्चे के साथ वाजिदपुर यमुना पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी। सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने महिला को समझाकर बच्चे समेत थाने ले आई। महिला और बच्चे को परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि एक महिला अपने बच्चे के साथ वाजिदपुर यमुना पुल से नदी में कूदने जा रही है। पुलिस महिला को थाने ले आई।महिला ने अपना नाम दुर्गेश पत्नी निहाल सिंह निवासी नगला कांस, वाजिदपुर, डौकी बताया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति पांच भाई हैं। जमीन उसके ससुर देवलाल के नाम है। मकान और जमीन के बंटवारे को परिवार में आए दिन विवाद होता है। गृहक्लेश से तंग आकर वह बच्चे संग आत्महत्या करने जा रही थी। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया पुलिस ने महिला और उसके बच्चे को उसकी जेठानी सुखदेव और जेठ के सुपुर्द कर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें