फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लखनऊ-मथुरा के ध्यानार्थ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर झपकी ने फिर कराए हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अगल हुए दो हादसों में कुल सात लोग हुए घायल
विज्ञापन

फतेहाबाद। लखनऊ से मथुरा घूमने जा रहे लोगो की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। कार में बैठे चार लोग घायल हो गए। फतेहाबाद पुलिस व यूपीडा की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
लखनऊ के कृष्णा नगर निवासी एक ही परिवार के छह सदस्य लखनऊ से मथुरा दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही कार शनिवार की रात 1:30 के करीब थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 30-900 पर पहुंची तो कार चालक सोनू उर्फ उपेंद्र कुमार को नींद की झपकी आ गई। इसके कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में बैठे लोगों में चीखपुकार मच गई। हादसे में कार में बैठे प्रियंका चतुर्वेदी पत्नी उपेंद्र चतुर्वेदी, राहुल चौबे, चालक सोनू उर्फ उपेंद्र, मृत्युंजय मानस (6) घायल हो गए। फतेहाबाद पुलिस व यूपीड़ा की टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला का कहना है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में थाना फतेहाबाद क्षेत्र में कानपुर से मथुरा जा रहे लोगो की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 27 पर डिवाइडर में टकराई गई। यह हादसा भी चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

मथुरा के ई-67 फस्ट फेस महाविद्या कॉलोनी निवासी राजकुमार खंडेलवाल, पत्नी संध्या खंडेलवाल, कार चालक भरतपुर राजस्थान निवासी रवि के साथ सहित कार में बच्चों सहित नौ लोग सवार थे। कानपुर से शादी समारोह में शामिल होकर वापस मथुरा लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार शनिवार की रात 12 बजे के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 27 पर नगला लोहिया कट से कार में डीजल लेने के लिए नीचे कार को उतार रहे थे। इसी दौरान कार चालक रवि को नींद की झपकी आ गई और कार टोल प्लाजा 27 पर बने डिवाइडर में जा टकरा गई। जानकारी पर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस व यूपीडा की ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया। हादसे में राजकुमार खंडेलवाल, उनकी पत्नी संध्या व कार चालक रवि घायल हुए हैं, वहीं अन्य कार सवार लोगों को भी हल्की चोट आई हैं। तीनों को आगरा रेफर कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज लुहारी ने हादसे की वजह नींद की झपकी आना बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें