आगरा के किरावली में पटाखा चलाते समय युवक की छाती में छर्रा लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अभुआपुरा निवासी रविंद्र ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात्रि को 8:50 बजे गांव के ही दो युवक पटाखे चलाने के लिए मेरे बेटे आकाश (16) को ले गए थे। पिता के अनुसार नाल के धमाके से निकली चीज के सीने में लगने से आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उसे किरावली हॉस्पिटल लाया गया, जहां से आगरा भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आकाश की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां नगीना, बहन शिवानी, भाई अवधेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक दो भाई एक बहन थे। मृतक के पिता ने गांव के ही दो युवकों के नाम थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि पटाखा चलाते समय यह घटना हुई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।