फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को लात-घूंसों से पीटा, 4 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। कस्बे में दवा लेने गए युवक के साथ मारपीट के मामले में किरावली थाना पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में नेत्रपाल, धर्मवीर, धर्मेंद्र और पवन शामिल हैं।
विज्ञापन

अभैंदोंपुरा निवासी प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्तूबर की शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच वह दवा लेने मेडिकल स्टोर पर गया था। वहां पहले से मौजूद नेत्रपाल और धर्मवीर पुत्रगण मंगल सिंह से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि नेत्रपाल और धर्मवीर के इशारे पर धर्मेंद्र और पवन ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अरविंद सिंह को सौंपी गई है। एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें