फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेरागढ़ में राशन की कालाबाजारी करने वाले 7 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
खेरागढ़ थाने पर चावल की जांच करते हुए पुलिस और आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
खेरागढ़। बृहस्पतिवार को खेरागढ़ कस्बा में पकड़ी गई चावल भरी गाड़ी के मामले में पुलिस और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की ओर से जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार देर शाम खेरागढ़ थाने में राहुल गोयल, मोहन मित्तल, नरेश गोयल निवासी कस्बा खेरागढ़, राजकुमार, योगेश निवासी गांव खानपुर खेरागढ़, हरिओम उर्फ झब्बू निवासी नवाब बसई धौलपुर, ऋषि निवासी धौलपुर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेरागढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बा के कागारौल रोड से राशन माफिया की चावल से भरी मैक्स गाड़ी को पकड़ चालक योगेश को हिरासत में लिया था। देर रात सूचना पर पहुंचे आपूर्ति विभाग के एआरओ सूर्य प्रकाश पाठक ने सर्टिफाइड चावल को कब्जे में लेकर एक क्षेत्रीय डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया था।

खेरागढ़ थाने पर चावल की जांच करते हुए पुलिस और आपूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें