फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खंदौली में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा

विज्ञापन
खंदौली में निकलती महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा - फोटो : सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव किलोनी में कटान के दौरान गंगा में गिरती ढाय ।
विज्ञापन
खंदौली। कस्बे में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मूढ़ी रोड से प्रारंभ होकर पड़ाव चौराहा, मुख्य मार्गों से होती हुई मलूपुर चौराहा लाल मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन जी के साथ उनके 18 पुत्र श्वेत अश्वों पर सवार नजर आए, वहीं 18 नागकन्याओं के स्वरूपों ने सभी का मन मोह लिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख जगवीर सिंह तोमर ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था बनाई। सादाबाद की तरफ से आगरा जाने वाले वाहनों को मूढ़ी चौराहे से निकाला गया, जबकि आगरा से आने वाले बड़े वाहनों को एक्सप्रेसवे पर ही रोका गया। देर रात प्यारे लाल धर्मशाला पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्वरूप बने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जयंती समारोह के अध्यक्ष रिंकू जिंदल, कोषाध्यक्ष प्रकाश जिंदल, मोहन मुरारी अग्रवाल, संतोष जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें