फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टेंपो में मांस लेकर जाते युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। थाना खंदौली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बंबा के पास से टेंपो में मांस लेकर जा रहे दो लोगों को पकड़ लिया। वह मांस की बिक्री से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर केस दर्ज किया गया। वहीं मांस के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मुबीर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। उसका साथी आस मोहम्मद फरार हो गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में मुबीर ने बताया कि आस मोहम्मद मांस लेकर आता है। इसकी बिक्री शहर के कई इलाकों में करते हैं। उधर, टेंपो के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा रही। एक की, जगह दो टेंपो पकड़ने के बारे में कहा गया। इसके साथ ही एक चौकी पर पूर्व में तैनात एक सिपाही की मदद से अवैध वसूली कर एक टेंपो को छोड़ने का आरोप लगाए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि एक ही टेंपो पकड़ा गया था। अवैध वसूली का आरोप गलत है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें