फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रॉली पलटी, दबकर दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
धर्मपाल फाइल फोटो
विज्ञापन
जगनेर। धौलपुर-भरतपुर हाईवे पर जगनेर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदसोरा के समीप बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे ईंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से दिव्यांग धर्मपाल (55) की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव चंदसोरा निवासी दिव्यांग धर्मपाल बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे ट्राईसाइकिल से जा रहा था। गांव के पास धौलपुर-भरतपुर हाईवे पर ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर दिव्यांग धर्मपाल के ऊपर ही पलट गई। ईटों से भरी ट्रॉली के नीचे दिव्यांग के दबने की जानकारी से चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांववालों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे ट्रॉली और ईटों के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से घर में मातम छा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक को हिरासत में ले लिया गया है। संवाद

धर्मपाल फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें