बाह। मितायली की गोशाला में 5 गायों के मरने की सूचना वायरल होने पर बुधवार रात बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला जांच के लिए पहुंचे। बताया कि गोशाला में एक भी मवेशी मरा नहीं मिला। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवांगी उदैनिया ने बताया कि एसडीएम ने गोशाला का निरीक्षण किया है। 5 गोवंश बीमार मिले हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। तीन दिन पहले कोई किसान बीमार गाय गोशाला के गेट पर बांध गया था। गाय को गोशाला के अंदर रखा गया है। केयरटेकर को चारे और पानी आदि के नियमित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। संवाद