फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: फतेहपुर सीकरी में बाइक समेत नहर में गिरे दंपती, पत्नी की डूबकर मौत

Sat, 12 Sep 2020 01:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
नहर से शव को निकालते पीएसी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के फतेहपुर सीकरी में शुक्रवार रात को भरतपुर से लौट रहे दंपती बाइक समेत नहर में गिरे गए। पति किसी तरह बच गया। पत्नी नहर में डूब गई। रात को उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह पीएसी के गोताखोरों ने शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


गांव नगला कारे निवासी वासुदेव शुक्रवार को पत्नी मान वती (40) को दवा दिलाने भरतपुर ले गए थे। तकरीबन रात 10 बजे वे जयपुर-आगरा हाईवे से वापस आ रहे थे। गांव मंडी गुड़ के नजदीक उनकी बाइक असंतुलित होकर नहर में गिर पड़ी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने वासुदेव को बचा लिया। मान वती का कोई सुराग नहीं मिला।


सूचना पर पुलिस पहुंच गई। महिला की नहर में तलाश कराई गई। अंधेरा और पानी का तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह पीएसी के गोताखोर मौके पर पहुंचे। रबर वोट की मदद से नहर में काफी दूर तक महिला की तलाश कराई गई। काफी देर नहर के पुल के नीचे महिला का शव फंसा मिला, जिसे गोताखोरों ने बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें