फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधान को श्मशान की पैमाइश कराने पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, थाने में दी शिकायत
विज्ञापन


अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव हसेला के नगला बंजारा में श्मशान भूमि की पैमाइश कराने को लेकर ग्राम प्रधान के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान सुरेश पुत्र दापोली ने थाना अछनेरा में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव में गाटा संख्या 1331 राजस्व अभिलेखों में मरघट/श्मशान के रूप में दर्ज है। प्रधान के मुताबिक, भूमि की पैमाइश के लिए 1 अक्तूबर को शाम करीब चार बजे कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि पैमाइश पूरी होने के बाद गांव निवासी हसेला के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंचे और प्रधान के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। उन्होंने पूर्व में भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी अछनेरा शेलेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और उपनिरीक्षक को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें