अछनेरा। थाना अछनेरा की कुकथला चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रायभा मैन मार्केट रोड के पास छापेमारी कर हार-जीत की बाजी लगा रहे चार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,350 रुपये की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
मुखबिर से रायभा मैन मार्केट रोड के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और मौके से चार आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शरीफ खान (35), बबलू (50), जगमोहन (55) और उमेश (40) के रूप में हुई है। यह सभी आरोपी छोटी पट्टी, रायभा (थाना अछनेरा) के निवासी हैं। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जी एक्ट (जुआ अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।