फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत जरार की सब्जी मंडी में तीन सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी कुलदीप की लोकेशन जाटव टोला स्थित उसके घर की मिली थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घटना 19 जुलाई की रात की है, जब राजाराम पुरा निवासी तीन सगे भाई मोनू, संजू और अमर जरार सब्जी मंडी में अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान विवाद में राजाराम पुरा के आशीष, पार्वतीपुरा के छोटा, बाह के आकाश उर्फ काली व अंकित और जाटव टोला (बाह) के कुलदीप ने तीनों भाइयों पर तमंचे से फायरिंग की थी। घटना के बाद पीड़ित मोनू की तहरीर पर बाह थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाह पुलिस ने अगले ही दिन यानी 20 जुलाई को जानलेवा हमले के चार नामजद आरोपियों—छोटा, आकाश उर्फ काली, आशीष और अंकित को दो तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस वारदात में कुलदीप फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें