फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: दिवाली से पहले पोइया समेत पांच घाटों पर बनेंगे पांटून पुल, शासन ने जारी किए 62.38 लाख रुपये

Mon, 26 Oct 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में यमुना नदी पर पोइया घाट समेत पांच स्थानों पर पांटून पुलों के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के लिए शासन ने 62.38 लाख रुपये मंजूर किए हैं। पीडब्ल्यूडी ने दिवाली से पहले पुल तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
 
विज्ञापन
पांटून पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना नदी पर पांच पांटून पुलों के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के लिए शासन ने 62.38 लाख रुपये मंजूर किए हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पुल निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। दिवाली से पहले सभी पुलों को तैयार करने का लक्ष्य है जिससे यमुना पार कर शहर आने-जाने वाले लाखों लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की सेतु विंग लखनऊ की ओर से जारी आवंटनपत्र के अनुसार विधानसभा एत्मादपुर में पोइया घाट पर पांटून पुल के निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए 13.87 लाख, नगला चतुरा व सिकंदरपुर दयालबाग के मध्य यमुना नदी पर पांटून पुल के लिए 12.07 लाख और गिजौली व आनंदी भैरों घाट के बीच पुल के लिए 11.59 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

वहीं, आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आने वाले तनौरा नूरपुर एवं सुरैरा के बीच पुल के 13.62 लाख और नगला सवला मार्ग पर स्थित समोगर घाट पर पांटून पुल के लिए 11.23 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द पुलों का निर्माण कार्य पूरा करें। इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन



एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि मानसून सीजन में पुल के हटने की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे थे। पांटून पुल के लिए शासन में पैरवी की गई जिससे धनराशि जल्दी जारी हो गई है। दिवाली से पहले पुल शुरू कराने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें