बाह। चाय बनाते समय सिलिंडर के रेगुलेटर में लगी आग से बाह के पटकुइयन पुरा गांव में शुक्रवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी का चेहरा झुलस गया।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे करीब हुआ। पटकुइयन पुरा गांव निवासी सुरेश की पत्नी चाय बना रही थीं। अचानक सिलिंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। घर में अफरा-तफरी मच गई और वह चीख-पुकार मचाती हुई घर के बाहर दौड़ पड़ीं। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। सुरेश साहस दिखाते हुए जलते हुए सिलिंडर को टाट की मदद से उठाकर घर से बाहर लाए। इस दौरान उनका चेहरा झुलस गया।
इधर, सूचना पर बाह से फायर ब्रिगेड पहुंच गई। टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सिलिंडर फटने से बचने एवं आग बुझने पर परिजनों एवं पड़ोसियों ने राहत की सांस ली। पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन से नुकसान के आकलन एवं मुआवजे की मांग की है।