फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूरिया न मिलने पर चार घंटे तक किसानों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साधन सहकारी समिति मेवली कलां पर बुधवार सुबह से ही किसान यूरिया खाद लेने के लिए पहुंच गए, लेकिन सुबह 11 बजे तक समिति नहीं खुली। किसानों की फोन पर सचिव ने बीमारी का हवाला देकर समिति बंद होने की बात कही। किसानों का कहना है कि बुधवार दोपहर में हल्का लेखपाल ने यूरिया की भरी हुई ट्रक को उतरवाया और कहा कि सचिव बीमार है, इसलिए वितरण कल किया जाएगा, जिस पर किसान भड़क गए। इससे आक्रोशित किसानों ने इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला प्रवक्ता रामनिवास रघुवंशी को दी। जानकारी मिलते ही वह समिति पर पहुंचे और भाकियू तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के साथ धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

किसानों ने सचिव राधेश्याम पर यूरिया खाद वितरण में अनियमितता बरतने और बार-बार बीमारी का बहाना बनाकर समिति बंद रखने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष दीपक तोमर ने अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद उपजिलाधिकारी फतेहाबाद स्वाति शर्मा एवं तहसीलदार बबलेश कुमार समिति पर पहुंचे। अधिकारियों ने अपनी निगरानी में समिति खुलवाकर किसानों को टोकन वितरित कर यूरिया खाद का वितरण शुरू कराया। चार घंटे बाद किसानों का धरना प्रदर्शन समाप्त हुुआ।

वर्जन....
जिलाध्यक्ष दीपक तोमर ने बताया कि सचिव ने बीमारी का बहाना बनाकर समिति बंद कर दी गई थी जबकि सुबह से ही किसान खाद के लिए पहुंचे हुए थे। अधिकारियों के हस्तक्षेप से किसानों को राहत मिली और खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक तोमर, जिलाध्यक्ष भाकियू अराजनैतिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें