फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो पक्षों में संघर्ष दोनों पक्षों से महिलाओं समेत 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान मारपीट में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत 8 घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह काफी समय से मायके फतेहाबाद में अपने पति के साथ रह रही है। उसकी ननद को अमृतलाल का लड़का 15 दिन पहले साथ ले लाया था। बृहस्पतिवार को गांव में अपनी ननद के बारे में पूछने गई थी। तभी अमृतलाल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तभी जानकारी पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें