फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन माफियाओं का आतंक : खुलेआम हो रही पेड़ों की कटाई

विज्ञापन
फतेहाबाद के मौहल्ला काली नगर हरे नीम के पेड़ को काटते वन माफिया स्रोत वीडियो ग्रेव
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील फतेहाबाद क्षेत्र में वन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे खुलेआम हरे-भरे पेड़ों पर आरी चला रहे हैं। कस्बा फतेहाबाद के मोहल्ला काली नगर में वन माफियाओं ने कई वर्षों पुराने हरे नीम के पेड़ को दिनदहाड़े काट डाला। इस दौरान पेड़ को आरी से काटते हुए वन माफियों के फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है फतेहाबाद क्षेत्र में वन माफियों ने किसकी सह पर आए दिन खुलेआम अंधाधुंध पेड़ काटे जा रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से हर साल लोगों को एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई जाती है। वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें