फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब के नशे में वृद्ध हाईटेशन लाइन के टाॅवर पर चढ़ा

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव गुबरौठ में हाई टेंशन लाल के टावर पर चढ़ा युवक (लाल घेरे में )
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव गुबरौठ में रविवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब एक वृद्ध शराब के नशे में हाईटेंशन लाइन के टाॅवर पर चढ़ गया। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक घंटे बाद समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतारकर थाना फतेहाबाद ले गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम 4:30 बजे गुबरौठ गांव में वसंत लाल कुशवाहा (60) के नशे में हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने वृद्ध को आवाज देकर नीचे उतारने का प्रयास किया गया। चौकी इंचार्ज लुहारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लाउडस्पीकर से आवाज लगाकर वृद्ध को करीब घंटे बाद नीचे उतारा और पकड़कर थाना फतेहाबाद ले गए। यहां वसंत लाल ने बताया कि बेटे मारपीट करते हैं। खाना नही देते हैं। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि वसंत लाल कुशवाह उर्फ वसंता निवासी ग्राम गुबरौठ थाना फतेहाबाद नशे में घर बालो से नाराज होकर हाईटेंशन लाइन टावर पर चढ़ गया था। इसकी सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसको टाॅवर से सकुशल नीचे उतारा।

फतेहाबाद के गांव गुबरौठ में हाई टेंशन लाल के टावर पर चढ़ा युवक (लाल घेरे में )

फतेहाबाद के गांव गुबरौठ में हाई टेंशन लाल के टावर पर चढ़ा युवक (लाल घेरे में )

फतेहाबाद के गांव गुबरौठ में हाई टेंशन लाल के टावर पर चढ़ा युवक (लाल घेरे में )

फतेहाबाद के गांव गुबरौठ में हाई टेंशन लाल के टावर पर चढ़ा युवक (लाल घेरे में )

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें