फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला से चेन छीनी : सीसीटीवी में दिखीं संदिग्ध महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। किरावली-अछनेरा मार्ग पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे चलते टेंपो में महिलाओं ने एक अन्य महिला से सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गईं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

मिढ़ाकुर निवासी संतोष शर्मा (50) पत्नी विष्णु शर्मा रविवार करीब 11 बजे घर से निकली थीं। दोपहर 12 बजे उन्होंने किरावली चौराहे से अछनेरा जाने के लिए एक टेंपो लिया। टेंपों में पहले से दो महिलाएं बैठी थीं, जबकि रास्ते में दो युवक भी सवार हुए। अछनेरा पहुंचने से ठीक पहले टेंपो में सवार महिलाओं ने मौका पाकर संतोष शर्मा के गले से सोने की चेन खींच ली और तुरंत टेंपो से उतरकर फरार हो गईं। जब संतोष शर्मा किराया देने के लिए नीचे उतरीं तो उन्हें अपने गले से चेन गायब होने का पता चला। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक महिलाएं भाग चुकी थीं।
राहगीरों की मदद से पीड़िता अछनेरा थाने पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में टेंपो से उतरती हुई दो संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी हैं, जिनकी पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


‘चोरी’ की तहरीर का दबाव बनाने का आरोप
पीड़िता संतोष शर्मा ने पुलिस को लूट की तहरीर दी है, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस की ओर से मामले को ‘चोरी’ के रूप में दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत होता है, जबकि महिला की ओर से लूट की तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें